उत्तर प्रदेश के बांदा में स्थित मंडल कारागार में पूर्वांचल का माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बंद है। मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते रहे हैं। सोमवार की रात अचानक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों को मुख्तार अंसारी के साथ डिप्टी जेलर वीरेश्वर सिंह की संलिप्तता मिली। डिप्टी जेलर ने निरीक्षण के समय न तो अधिकारियों का सहयोग किया और न ही किसी भी सवाल का जवाब दिया। इसकी रिपोर्ट डीएम ने महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ को दी। इसके बाद डिप्टी जेलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लखनऊ कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध कर दिया गया।
मंडल कारागार में बंद मुख्तार अंसारी के परिजनों द्वारा कई बार उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए। सुरक्षा को लेकर ही उनके अधिवक्ता द्वारा कई मुकद्दमों में पेशी के लिए न भेजने की पैरवी की, हालांकि मुख्तार अंसारी के लिए जेल में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसकी सीसीटीवी कैमरे से लखनऊ से मॉनिटरिंग की जा रही है। समय-समय पर स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता है।
जांच के दौरान खामियों पर डाला गया पर्दा
सोमवार की रात जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन लगभग 10 बजे अचानक जेल पहुंचे। जेल में बंद मुख्तार की बैरक समेत अन्य संदिग्ध बंदियों की तलाशी की गई। आने जाने वालों का की इंट्री भी रजिस्टर में देखा गया। जैमर और सीसी कैमरों के बारे में भी जानकारी हासिल की गई। साथ ही जो मुख्तार की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी लगे थे, उनसे भी पूछताछ की गई। लगभग 2 घंटे तक जेल में सघन तलाशी अभियान चलता रहा। निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर वीरेश्वर सिंह ने डीएम और एसपी का नहीं सहयोग किया गया, बल्कि जो खामियां पाई गई उन पर भी पर्दा डालने की कोशिश की।
डीएम ने दी रिपोर्ट तब हुई कार्रवाई
जेल के माहौल व सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ के दौरान अधिकारियों को डिप्टी जेलर और मुख्तार अंसारी के बीच संलिप्तता पाई। इस पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मामले की रिपोर्ट महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ को भेज दी। देर शाम उपमहानिरीक्षक कारागार शैलेंद्र कुमार ने डिप्टी जेलर धीरेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने डिप्टी जेलर के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुष्टि की है।
-एजेंसियां
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026