लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के गांव मेहरा निवासी राजन की हत्या कर दी गई है। उसके हाथ पैर बांधे गए थे। जिस तरह से उसका शव मिला है। उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे हाथ-पैर बांधकर यहां लाया गया है।
गोली मारने के बाद उसका शव जला दिया गया लेकिन चेहरा नहीं जलाया गया। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में गुलाबगढ़ के पास सड़क किनारे उसका शव मिला है। वहीं उसकी हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट की गई है। देवेंद्र बंबीहा नाम के पेज से पोस्ट की गई है।
बम्बीहा ग्रुप के फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा?
फेसबुक पर जो पोस्ट की गई है। उसमें लिखा है कि सत श्री अकाल। रात जो राजन कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ। ये कत्ल लक्की पटियाल व अर्श डल्ला ने करवाया है। इसने लारेंस व विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी सांचौर का मर्डर किया था। यह भगौड़ा चल रहा था। इसको उठाकर चंगा मान तान करके यमुनानगर के पास गोली मारी है।
यह लारेंस के इंटरव्यू को लेकर फुकरी मारता था। इसने बिना बात के उड़ता हुआ तीर लिया। इसे अपने हाथों से मारा है। तुम सालो भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर गोगामेडी व सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मरवा दिया। खुद को बहुत खब्बी खां समझते हो अब हम बताएंगे दुश्मनी क्या होती है।
सड़क किनारे जली हुई हालत में मिला शव
सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे जली हालत में युवक का शव देखा। पुलिस पहुंची। शव पूरी तरह से जल चुका था। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उस समय पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी थी। इसके बाद फेसबुक पर हुई पोस्ट वायरल हुई।
पुलिस ने भी जांच पड़ताल की तो पता लगा कि यह शव लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन का है। उसकी एक मासी सरस्तीनगर में रहती है। पुलिस ने उसके मौसेरे भाई प्रिंस को बुलाया था। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। परिवार को सूचना दी गई है।
-एजेंसी
- पार्षद किशन नायक का नाले में जन्मदिन का केक काटना लाया रंग, आगरा के ‘साईं केनाल’ नाले के लिए 35.30 करोड़ रुपये मंजूर - July 29, 2026
- आगरा में खौफनाक हादसा: जगनेर में पशु चराने गईं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचाया - July 29, 2026
- आगरा में ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण अग्निकांड: सीएनजी ऑटो से भड़की आग, लाखों का माल जलकर राख - July 29, 2026