लखनऊ। मौसम विभाग ने शनिवार 28 जून से अगले तीन दिनों तक पूरब से पश्चिम तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम पारा चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह मुताबिक, शनिवार से मंगलवार तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, 28 जून से 2 जुलाई तक एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा और पूरे उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश होगी।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों बादलों की आवाजाही के बीच वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
- यूपी में भारी बारिश का दौर जारी: राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा प्रशासन, नेपाल से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश - September 26, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, सियासी अटकलें और कयासों का बाजार गर्म - September 26, 2026
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026