लखनऊ। यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो साल पहले मृत हो चुकी एक कर्मचारी का ट्रांसफर फतेहपुर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निदेशालय ने 15 जून 2025 को जारी एक आदेश में दिवंगत चारुल पांडेय का ट्रांसफर प्रयागराज से फतेहपुर कर दिया। आदेश संख्या 5859/2025-26 के तहत इसे जारी किया गया था। जिसमें स्पष्ट रूप से चारुल पांडेय को फतेहपुर बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनाती दी गई है।
2 साल पहले हो चुका है निधन
बता दें कि चारुल पांडेय का निधन 2 साल पहले ही हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम मानव संपदा पोर्टल पर सक्रिय बना रहा और विभाग ने बिना किसी तथ्य की पुष्टि के उनका स्थानांतरण आदेश भी जारी कर दिया। अब सवाल यह है कि ट्रांसफर ऑर्डर चारुल पांडेय को देने कौन जाएगा? और उससे बड़ा प्रश्न कि डाक लेकर जाने वाला वापस कैसे आएगा?

जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित तबादला जानकारी वाट्सऐप पर भी भेजी गई थी। जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रक्रिया में लापरवाही और जल्दबाजी दोनों की गई थी। इस मामले ने न केवल विभागीय कार्य पर सवालिया निशान उठाया दिया है कि सरकारी पोर्टलों पर उपलब्ध डेटा की शुद्धता को लेकर व्यापक समीक्षा की जरूरत हैं।
-साभार सहित
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 19, 2026
- स्वच्छ जल से स्वस्थ जीवन की ओर कदम: भारत विकास परिषद नवज्योति ने सुभाष पार्क स्थित विद्यालय में दो नए आरओ वाटर प्लांट किए लोकार्पित - August 19, 2026
- पैकेज्ड फूड और मोबाइल बिगाड़ रहे बच्चों का स्वास्थ्य: आगरा में आयोजित निशुल्क पीडियाट्रिक कैंप में गैस्ट्रो और लिवर की समस्याओं पर चिंता - August 19, 2026