अयोध्या। रामजन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) के पुजारियों के अब अच्छे दिन आने तय हैं। यूपी सरकार अब पुजारियों व कर्मचारियों को सरकारी स्तर की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das, the chief architect of Shri Ram Janmabhoomi) ने बताया कि रामलला की सेवा में नियुक्त पुजारियों और कर्मचारियों को अब सरकारी स्तर की सुविधा श्रीराममंदिर ट्रस्ट देगा।
बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Trust General Secretary Champat Rai) ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है। सत्येंद्र दास का दावा है कि अब पुजारी के रहने-खाने और चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय भत्ता भी दिया जाएगा।
यही नहीं सरकारी अवकाश होने पर पर पुजारियों को भी अवकाश दिया जाएगा। रामलला की सेवा में अभी चार पुजारी सहित कुल आठ कर्मचारी तैनात हैं। बताया कि पुजारियों के वेतन भी बढ़ाए जाने की तैयारी है।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026