लखनऊ : यूपी में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए पिछले 1-2 दिन थोड़े राहत भरे रहे हैं। पिछले 24 से 48 घंटों के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की और तेज बारिश को दर्ज किया गया है। इस दौरान बिजली भी कड़की है और तेज हवाएं भी चली हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यूपी में मॉनसून दस्तक दे चुका है।
आपको बता दें कि ये मॉनसूनी बारिश नहीं बल्कि प्री मॉनसूनी बारिश हो रही है। प्री मॉनसूनी बारिश ने यूपी का मौसम थोड़ा बदला है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज फिर यूपी के मौसम को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। IMD ने आज भी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि इस दौरान यूपी में 50 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं भी चल सकती हैं।
यूपी के इस इलाके में होगी खूब बारिश
आईएमडी ने 17 जून को लेकर जो बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें साफ कहा है कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में खूब बारिश पड़ सकती है। यहां आज भारी बारिश का पूरा आसार है। सुबह से ही पूर्वी यूपी के कई जिलों में काले बादल दिखने शुरू हो जाएंगे।
मॉनसून को लेकर ये अपडेट सामने आई
मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून के बाद यूपी में मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने कल यानी 18 जून के बाद से पूरे यूपी में तेज बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, 18 से लेकर 22 जून तक यूपी में भारी बारिश की पूरी संभावना है।
आज किन जिलों में है बारिश का यलो अलर्ट?
मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, उनमें कानपुर, उन्नाव, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, मथुरा, हाथरस, गोरखपुर, औरैया, आजमगढ़, कन्नौज, इटावा, अमेठी, सहारनपुर, बहराइच, गोंडा,मऊ जिले शामिल हैं।
इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
इसी के साथ मौसम विभाग ने यूपी के वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, चंदौली, संत रविदास नगर और मिर्जापुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का ये भी कहना है कि आज पश्चिम यूपी के नोएडा, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, गाजियाबाद, बदायूं समेत हरदोई, अयोध्या और लखनऊ तक में बारिश पड़ सकती है।
-साभार सहित
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026