Agra, Uttar Pradesh, India. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल गुणवत्ता शिक्षण के साथ, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सतत रत पाठ्य सहगामी गतिविधियों का भी निरंतर आयोजन करता रहता है। पाठ्य सहगामी गतिविधियों की श्रृंखला में नए सत्र (2020-21) में दो दिवसीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें ऑनलाइन कोलाज प्रतियोगिता एवं मदर्स डे का आयोजन किया गया।
दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता
कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों (कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6से 8 तथा वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 तक) में किया गया। विषय क्रमशः ‘एनवायरमेंटल अवेयरनेस’ तथा ‘डिजिटल इंडिया’ था। इस कार्यक्रम में 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। छात्र – छात्राओं ने घर में रहकर, घर में उपलब्ध सामग्री से ही बहुत सुन्दर कोलाज पेन्टिग उत्साहपूर्वक बनाई। इस प्रतियोगिता में बच्चों के साथ उनके माता-पिता ने भी सहयोग किया।

अभिभावकों का आभार जताया
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य याचना चावला ने बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों द्वारा किए गए सहयोग के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों तथा शिक्षकों के सहयोग से ही बच्चे की सृजनात्मकता को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई पेन्टिग की प्रशंसा करते हुए सब स्वस्थ्य रहे, सुरक्षित रहें, तथा पुनः जीवन सामान्य हो ऐसी ईश्वर से कामना की । निर्णायक मंडल में सबीने बैजल एवं श्वेता नागपाल रहीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा वृन्दा बंसल तथा धन्यवाद ज्ञापन छात्रा रिद्धी शर्मा द्वारा किया गया।

मातृ दिवस मनाया
आज जब पूरे देश पर कोरोना संक्रमण का संकट बना हुआ है, तब इस संकट की परिस्थिति में एक माँ किस तरह मुकाबला करने के लिए अपने बच्चे को तैयार करती है, कैसे कठिन वक्त में तन कर खड़े होने का हौसला देती है, कैसे अपने हुनर और कौशल से अपने परिवार, समाज और देश को उबारने में अपना योगदान करना सिखाती है। माँ का जीवन त्याग ,प्रेम और बलिदान से भरा होता है। माँ अपने बच्चों से निस्वार्थ प्रेम करती है। माँ के इसी त्याग और बलिदान को याद करने तथा मातृत्व को समर्पित मई माह का दूसरा रविवार मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस मातृ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी- अपनी माताओं के लिए अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाए एवं उन ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से अपनी प्रेम भावनाओं की अभिव्यक्ति की । छात्रों ने कविता की सुंदर प्रस्तुति, मनमोहक गीत तथा मन भावन नृत्य के माध्यम से अपनी माँ को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों की माताओं ने भी अपने बच्चों के साथ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा को संवर्धित किया।
मां के ऋण से उऋण नहीं हो सकते
विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता जी एवं श्याम बंसल ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने एक माँ की भूमिका एवं उनके अतुलनीय कार्यों की सराहना की। विद्यालय की प्राचार्या याचना चावला ने भी कहा कि मातृ ऋण से हम कभी भी उऋण नहीं हो सकते। कार्यक्रम की प्रभारी सोनू पोद्दार ने समस्त माताओं के त्याग एवं बलिदान के लिए उनको नमन किया। दोनों कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त कक्षाध्यापकों एवं विद्यालय की सी.सी.ए. कोऑर्डिनेटर अर्पणा सक्सेना का विशेष योगदान रहा।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करें –
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026