मणिपुर में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग की है. इस हमले में छह जवान घायल हुए हैं. मणिपुर पुलिस ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा है कि ये घटना मणिपुर में चल रही हिंसा से बिलकुल अलग है और इसे उस हिंसा से जोड़ा ना जाए.
मणिपुर पुलिस ने कहा है, “दक्षिणी मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने फायरिंग की है.”
“एक जवान ने अपने ही सहकर्मियों पर फायरिंग की और छह लोग इसमें घायल हो गए. घायल होने वाले इन जवानों में कोई मणिपुर का नहीं है. इसके बाद उस जवान ने खुद को भी गोली मार ली. सभी घायलों का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है.”
“पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि मणिपुर के हालात को देखते हुए घटना की जानकारी दे रहे हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी संभावित अफवाहों से बचा जा सके. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को किसी भी तरह से मणिपुर हिंसा से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.”
-एजेंसी
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026