UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार को गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की धनराशि कुल ₹51.52 करोड़ आज लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित की। इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी भी वितरित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि, संसाधनों से अमीर होने के बावजूद उत्तर प्रदेश पूर्व सरकारों की कुनीति व कुशासन से गरीब और बीमारू राज्य बना हुआ था। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सुनीति और सुशासन से उत्तर प्रदेश को नई पहचान दी है। आज दुनिया मानती है कि यूपी गरीब व बीमारू राज्य नहीं बल्कि वह प्रदेश है जहां छह साल में साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मेरी 2 अपील हैं…
पहली…कोई भी पैसा मांगे सीधे मुझे सूचना दीजिए
दूसरी…जो पैसा आपके खाते में आया है, इसको खर्च करके समय से अच्छा मकान बनाइए, जिससे आप व आपका परिवार वहां पर सुरक्षित व सम्मान के साथ रह सके: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/f86SINZScM
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 31, 2023
उन्होंने कहा कि, हम लोगों ने प्रदेश में 54 लाख गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध कराया है।यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का गरीब को एक ‘गिफ्ट’ है कि आप अपना मकान बना सकें और आपका परिवार खुशहाल रह सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मेरी 2 अपील हैं…पहली…कोई भी पैसा मांगे सीधे मुझे सूचना दीजिए।दूसरी…जो पैसा आपके खाते में आया है, इसको खर्च करके समय से अच्छा मकान बनाइए, जिससे आप व आपका परिवार वहां पर सुरक्षित व सम्मान के साथ रह सके।
जनपद गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की धनराशि कुल ₹51.52 करोड़ आज लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित कर दी गई। इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी भी वितरित हुई।
‘नया उत्तर प्रदेश’ आदरणीय… pic.twitter.com/6u0BeLcK35
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 31, 2023
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026