Agra, Uttar Pradesh, India. पूर्व में हुए शिक्षक विधायक चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य (Agra Firozabad MLC seat) जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई है। कुल 3922 मतदाताओं से वोट मांगे हैं। सांसद, विधायक ही नहीं, संगठन भी लगा रहा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप यादव ने इस तरह का कोई काम नहीं किया। अब जबकि मतदान हो गया है तो यह सवाल पूछा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे के मुकाबले में है? इस सवाल का जवाब मतगणना के बाद मिलेगा। निर्दलीय हसनूराम अंबेडकरी सहित दो अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं, जो न जाने क्यों चुनाव लड़ रहे हैं। हसनूराम तो सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ते हैं।
अब पहले बात करते हैं मतदान की। प्रातः से शाम चार बजे तक कुल 98.06 फीसदी मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा रही। जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का दौरा किया। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आगरा के 16 बूथों पर 98.88 और फिरोजाबाद के 9 बूथों पर 96.87 प्रतिशत वोट पड़े हैं। नगर निगम मतदान केन्द्र पर खासी भीड़ देखी गई। सांसद राजकुमार चाहर ने कई घंटे लाइन में लगकर मतदान किया। शनिवार सुबह आठ बजे तक से मतदान शुरू हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम चार बजे तक वोट डाले गए।
आगरा के जगनेर ब्लॉक में सौ प्रतिशत मतदान रहा। यहां 99 में से 99 वोट पड़े। एत्मादपुर ब्लॉक में 153 में 151 वोट पड़े। दो मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। कुल 98:69 फीसदी मतदान हुआ। फतेहपुर सीकरी में 99 फीसदी मतदान रहा। 163 मतदाताओं में से 162 ने वोट डाले। इसी तरह शमसाबाद में 97.32 प्रतिशत मतदान रहा। 187 में से 182 वोट पड़े।
आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिए दोनों जिलों के 25 बूथों पर मतदान हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने विजय शिवहरे और समाजवादी पार्टी ने डॉ. दिलीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्रधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिए मतदान हुआ है। 3922 सदस्य मतदाता हैं। आगरा नगर निगम परिसर में दयालबाग, स्वामीबाग नगर पंचायत के अलावा निगम के पार्षदों ने मतदान किया। जिले में 15 ब्लॉक कार्यालय व निगम कार्यालय में मतदेय स्थल बनाया। मतपत्र से वोट डाले गए।
एका ब्लॉक, फिरोजाबाद तहसील टूंडला का ठाकुर वीरी सिंह डिग्री कॉलेज, नारखी ब्लॉक, जसराना ब्लॉक, खैरगढ़ ब्लॉक, शिकोहाबाद तहसील, सिरसागंज नगर पालिका, अरांव ब्लॉक में मतदान केन्द्र बनाए गए।
- Agra News: आईफोन के लिए दो नाबालिगों ने लूटी थी व्यापारी की सौ ग्राम वजनी सोने की चेन, दोनों पकड़े गये - July 12, 2025
- आगरा की नगमा बेगम हरियाणा के नूंह जिले से अरेस्ट, साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराती थी फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड - July 12, 2025
- Agra News: दुकान का शटर तोड़कर 18 लाख के मोबाइल चोरी कर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुए शातिर - July 12, 2025