दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी के सामने पेश नहीं होने पर बीजेपी ने कहा कि वो पिछली बार भी पूछताछ से भागे और इस बार भी भागे हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि दिल्ली के शराब घोटाले मामले के ‘किंगपिंग’ अरविंद केजरीवाल पूछताछ से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक भागेंगे, कहां तक भागेंगे। कानून के हाथ बहुत लंबे हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि सत्ता की चाह में शराब घोटाला किया गया है।
बीजेपी ने कहा कि अगर केजरीवाल को इतना भरोसा है तो ईडी के सामने क्यों नहीं जा रहे हैं। कुशासना और विपश्यना एकसाथ नहीं चल सकता है। बीजेपी ने कहा कि अगर आपको इतना आत्मविश्वास है तो जेल में सारे आसनों की व्यवस्था है। पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह जेल गए हैं इसलिए वो भाग रहे हैं।
सिसोदिया को सूली पर लटकाया
बीजेपी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को सूली पर लटका दिया। जैन भी जेल गए। इस सबसे डरकर ये भाग रहे हैं। पर कब तक भागेंगे, कहां कहां भागोगे? कितना होशियार बनकर होशियारपुर भागोगे? कानून के हाथ लंबे होते हैं, आपने घोटाले किए हैं, आपको पकड़ा जाएगा।
पात्रा ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि पिछली बार एमपी में रोड शो के नाम पर भागे थे, INDI अलायंस के सहारे पीएम बनने का सपना देख रहे हैं।
ईडी के समन पर केजरीवाल का जवाब
केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरजरूरी और राजनीति से प्रेरित बताया है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हर प्रकार के समन मानने को तैयार हैं लेकिन ये समन गैरकानूनी है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन ईमानदारी के साथ जिया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले सीबीआई ने 2 नवंबर को केजरीवाल को तलब किया था। उस दौरान उन्होंने चुनावी व्यस्तता का हवाला दिया था।
-एजेंसी
- Agra News: रात के वक्त क्लीनिक में अकेले डॉक्टर को बनाया गया निशाना, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश - October 22, 2026
- महर्षि यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान: “गर्लफ्रेंड बनाओ तो शादी भी करो, कम उम्र में जिम्मेदारी से भागना गलत” - October 22, 2026
- ”राम ने यादव को मारा” और “मूर्खचंद यादव”: वायरल वोटर लिस्ट देख बिफरी सपा और कांग्रेस, आयोग से पूछे कड़े सवाल - October 22, 2026