Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। ले0 जनरल आलोक सिंह क्लेर, जनरल ऑफिसर कमांडिग-इन-चीफ दक्षिण पश्चिमी कमान ने 30 जून को मथुरा छावनी का दौरा किया। ले0 जनरल सी पी करिअप्पा, जनरल ऑफिसर कमांडिग स्ट्राइक 1 ने आर्मी कमांडर का मथुरा छावनी में स्वागत किया।
ले0 जनरल सी पी करिअप्पा ने आर्मी कमांडर को सामरिक, प्रशिक्षण व प्रशासनिक पहलुओ के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया। इस अवसर पर स्ट्राइक 1 के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
आर्मी कमांडर ने फॅार्मेशन द्वारा सामरिक तैयारी और सामरिक व प्रशिक्षण के स्तरों में उन्नत सुधारो की प्रशंसा की तथा कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी सैनिकों व उनके परिवारजनों की जीवनशैली में उन्नति के लिए किये गये प्रयासो की सराहना की।
Latest posts by Special Correspondent (see all)
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026