नई दिल्ली। रसना ग्रुप (Rasna Group) ने सोमवार को कहा कि उसके फाउंडर और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा (Areez Pirojshaw Khambatta) का निधन हो गया है. ग्रुप की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 85 वर्षीय खंबाट का शनिवार को निधन हो गया. वह अरीज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के चेयरमैन भी थे.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वह डब्ल्यूएपीआईजेड (पारसी ईरानी जरथोस्ती का विश्व गठबंधन) के पूर्व चेयरमैन और अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे. बयान में कहा गया है, ”खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया.”
देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है रसना
खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है. रसना अब दुनिया में सूखे/गाढ़े रूप में सबसे बड़ा शीतल पेय मैन्युफैक्चरर है.
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026