एपल ने iPhone 15 प्रो सीरीज एक खास कनेक्टिविटी फीचर के साथ पेश किया है। एपल ने iPhone 15 प्रो सीरीज को ही परफोर्मेंस और कैमरा अपग्रेड के साथ पेश किया है। इसके साथ ही एपल ने iPhone 15 प्रो सीरीज एक खास कनेक्टिविटी फीचर के साथ पेश किया है।
क्या है NavIC टेक्नोलॉजी
यह ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (Global Positioning System) का भारत का स्वदेशी वर्जन होगा। हालांकि, इसे अमेरिका सरकार द्वारा ही चलाया जाएगा। मोबाइल चिपसेट में स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इंटीग्रेशन के लिए इसरो ने क्वालकम के साथ मिलकर काम किया है।
अब इसरो सीधे एपल के साथ मिलकर A17 Pro चिपसेट के लिए काम कर रहा था। एपल और इसरो ने मिलकर भारत की स्वदेशी नेविगेशन टेक्नोलॉजी NavIC को नए आईफोन प्रो मॉडल में पेश किया है। एपल की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रो मॉडल के लोकेशन सेगमेंट में NavIC टेक्नोलॉजी देखी जा सकती है।
NavIC टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम
NavIC के साथ एपल यूजर को दो तरह की लोकेशन सर्विस मिलती हैं। यूजर को स्टैंडर्ड पॉजिशनिंग सर्विस (standard positioning service) के साथ-साथ एनक्रिप्टेड सर्विस भी मिलती है।
एनक्रिप्टेड सर्विस सुरक्षा एजेंसियो और मिलिट्री एक्सेस के लिए पेश की गई हैं। हालांकि, यह देखने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा कि एपल के प्रो मॉडल में भारतीय यूजर्स के लिए यह सुविधा कब तक पेश की जा सकेगी।
– एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026