आगरा: कालोनाइजिंग कम्पनी निखिल होम्स के मालिक शैलेंद्र अग्रवाल और उनके बेटे निखिल को जिला प्रशासन की टीम ने हिरासत में लिया है। दोनों को आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय से हिरासत में लिया गया।
शैलेंद्र पर 1.94 करोड़ रुपये का बकाया है। उनके खिलाफ निखिल पार्क रॉयल में निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला है। मामले में रेरा की टीम इससे पहले शैलेंद्र के हमनाम साले शैलेंद्र को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
रिकवरी जारी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। शुक्रवार दोपहर को एडीए कार्यालय में प्रशासन की टीम पहुंची। टीम ने निखिल होम्स के मालिक शैलेंद्र अग्रवाल और उनके बेटे निखिल को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से एडीए कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोग पहले कुछ समझ नहीं पाए। बाद में पता चला कि हिरासत में लेने वाली टीम प्रशासन की थी।
- अयोध्या दीपोत्सव पर सीएम योगी की देशवासियों से अपील: “जब राम जन्मभूमि पर जलें दीप, तब अपने घर-आंगन को भी करें रोशन” - November 7, 2026
- Agra में 200 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 10 मरीजों की आँखों का ऑपरेशन भी होगा - November 7, 2026
- भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की विरासत को ध्वस्त करने का आरोप: वाराणसी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश— “भाजपा नफरत की आग में देश का नुकसान कर रही” - November 7, 2026