अप्सा (एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा) ने स्कूलों को कोराना फ्री बनाने के लिए किया वेबिनार, बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकताः डॉ. सुशील गुप्ता
Agra (Uttar Pradesh, India)। कोराना काल में स्कूलों को सुरक्षित बनाना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है, जिस पर हर जगह चर्चा चल रही है। हम सब जानते हैं कि बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। और स्कूल के डायरेक्टर्स और अभिवावकों के लिए सबसे ज्यादा चुनौती बच्चों को सुरक्षित रखना है। इसके लिए एसोसिएशन आफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) ने एक सराहनीय पहल की है। अप्सा से संबद्ध सभी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं और एक ख़ास तैयारी कर रहे हैं, जिससे वे अपने स्कूलों को कॉविड फ्री बना सकें।
45 में से 30 स्कूलों ने लिया भाग
इसी उद्देश्य से आज अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने ईडेक के साथ मिलकर वेबिनार का आयोजन किया , जिसमें अप्सा के सारे पदाधिकारी शामिल रहे। अप्सा के साथ आगरा के टॉप 45 स्कूल हैं, जिनमें से 30 स्कूलों के निदेशक एवं प्राचार्यों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख श्याम बंसल, निदेशक, प्रील्यूड पब्लिक स्कूल, मनोज बल (डायरेक्टर सुमित राहुल पब्लिक स्कूल), चार्ल्स क्लेरेंस (प्रिंसिपल एम.पी.एस पब्लिक स्कूल), रुबीना खानम (प्रिंसिपल, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल), श्रुति शर्मा (प्रिंसिपल, जी. सी. गोयल स्कूल), मनीष गुप्ता (डायरेक्टर, ई. एस. एस कॉन्वेंट स्कूल), रवि नारंग ( निदेशक, होली लाइट पब्लिक स्कूल), डॉ. अभिषेक गुप्ता ( निदेशक, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल) आदि शामिल रहे l
दी जाएगी ट्रेनिंग, बनेगा कोविड वार्ड
वेबिनार में बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हर पहलू पर चर्चा हुई। ईडेक और हैल्थ सेट गो के साथ मिलकर ये वेबिनर किया गया। ईडेक और हेल्थ सेट गो पूरे भारत में स्कूलों को कोविड फ्री बनाने का काम कर रहे हैं। ईडेक और हेल्थ सेट गो के ऑफिसियल हरदीप सिंह ( वाइस प्रेसिडेंट, हेल्थ सेट गो) और शिवम् शर्मा ( रीजनल हेड, ईडेक) ने भाग लिया l वार्ता में उन्होंने बताया कि स्कूलों को कॉविड फ्री कैसे बनाया जाएगा । इसके लिए ख़ास तरह का प्लेटफार्म तैयार किया गया है, जिससे हर एक बच्चे और स्कूल से संबंधित हर व्यक्ति पर पूरी तरह निगरानी रखी जाएगी , टीचर्स की ट्रेनिंग, अभिवावकों की ट्रेनिंग, स्कूलों को खोलने से पहले की नयी नीतियाँ, स्कूलों में आइसोलेशन वार्ड का प्रावधान आदि पहलू शामिल हैं।
तैयारी करके रखें स्कूलः डॉ. सुशील गुप्ता
डॉ. सुशील गुप्ता (अप्सा अध्यक्ष) का कहना है हम हर तरह की परिस्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य और हित में ही सोचेंगे। हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है , जिसके लिए स्कूल हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं और करेंगे , जिससे बच्चों को कोरोना के प्रभाव से बचाया जा सके और स्कूलों को पहले से ही तैयारी करनी चाहिए । अप्सा से संबद्ध स्कूलों के डायरेक्टर्स से बात कर उन्हें इस तरह की पहल करने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में टेक्नोलोजी का भी सहारा लेने पर विचार किया जा रहा है , जिससे कि हम स्कूलों में आने से पहले ही बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी रखें और हर एक बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकें। उन्होंने ईडेक और हेल्थ सेट गो के प्रतिनिधियों से 15 अगस्त के बाद आगरा आने के लिए कहा, जिससे उन्हें अप्सा से संबद्ध स्कूलों को दिखाया जा सके और विद्यालयों को कोविड फ्री बनाने का काम शुरू किया जा सके। यह जानकारी अप्सा के सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने दी।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026