Bhopal (Madhya Pradesh, India)। मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस को अपनी प्रतिष्ठा बचाने की पड़ी है। इन दोनों दलों के बीच राष्ट्रीय वंचित पार्टी ने ताल ठोक दी है। सभी चौबीस सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि इस बार मध्य प्रदेश में सरकार बनाने में राष्ट्रीय वंचित पार्टी अग्रणी भूमिका निभाएगी।
भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाएंगे
राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने इस संवाददाता को बताया कि पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिये हैं। इस बार हम भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को पटकनी लगाने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय वंचित पार्टी का प्रदर्शन इस बार पूरा देश देखेगा। पार्टी की तैयारियां गति के साथ चल रही हैं। हम शोर मचाने वाले दल नहीं बल्कि जनता के लिए दमदार काम करने वाले हैं। जनता का विश्वास खो चुके भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को जनता इस बार सबक सिखाकर रहेगी।
गरीब, मजदूर, वंचितों को ही उम्मीदवार बनाया
श्री यादव ने बताया कि पार्टी ने पूर्ण रूप से गरीब, मजदूर, वंचितों को ही अपना उम्मीदवार बनाया है जो अपनी पार्टी के लिये मर तो सकता है लेकिन बिक नहीं सकता। जो बड़े राजनीतिक दल अपने आपके जनता का ठेकेदार समझते हैं, आज न तो उनकी कोई विश्वसनीयता बची है और न ही उनके उम्मीदवारों की। उन्हें जो चाहे जब चाहे खरीद सकता है। जिस तरह वेश्याएं पल-पल अपना बिस्तर बदलती हैं, ठीक उसी तरह से उनके चुने हुये उम्मीदवार अपने निजी हित के लिये आमजन की भवनाओं और उनके विश्वास की बड़ी बेरहमी से हत्या कर देते हैं। यह कितनी अजीब बात है कि जनता चुनती है कांग्रेस की नीतियों के चलते और विधायक शामिल हो जाता है भाजपा में। यह जनता का अपमान नहीं तो और क्या है। अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि जनता में राष्ट्रीय वंचित पार्टी के प्रति भरोसा बढ़ा है।
भांडेर सीट पर खास ध्यान
राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव का कहना है कि दतिया जिले में भांडेर विधानसभा सीट पर वंचित परिवार की महिला को प्रत्याशी बनाया जाएगा। इस तरह सत्ता में मजबूर, मजदूर, शोषित, वंचितों के परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। भांडेर को निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गैस संयंत्र लगाया जाएगा। पार्टी यह काम अपने स्तर पर भी कर सकती है। भांडेर में गैस संयंत्र लगाने की मांग जनता वर्षों से कर रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राजनीतिक दल आश्वासन का झुनझुना थमाकर वोट हासिल कर लेते हैं और चुनाव जीतने गैस संयंत्र नहीं लगवाते हैं। हमारी पार्टी यह काम प्राथमिकता पर करेगी। श्री यादव ने कहा कि कोरोना के कारण सैकड़ों मजदूर और वंचित रोजगार से वंचित हैं। इन्हें स्वरोजगार दिया जाएगा। इनके परिवारों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। इनके परिवार की बेटियों की शादी भी पार्टी कराएगी।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026