नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी और पंजाब में भगवंत मान के बाद अब जम्मू कश्मीर में INDIA ब्लॉक को एक और झटका लगा है. नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की सभी 5 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
INDIA गठबंधन की शुरुआत से ही फारूक अब्दुल्ला को गठबंधन की बैठकों में देखा गया है लेकिन उनके अचानक लिए गए इस फैसले ने सबको चौका दिया है. INDIA को पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली में पहले ही आप और TMC झटका दे चुकी हैं. उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बात बनती नहीं दिख रही है. ऐसे में फारूक अब्दुल्ला का ये फैसला INDIA गठबंधन को और कमजोर कर देगा.
कल ही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट देने की बात की है.
आम आदमी पार्टी की PAC बैठक के बाद काग्रेस को दिल्ली में एक सीट देने का प्रस्ताव दिया है. आप सांसद और संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को हम 1 सीट का प्रस्ताव देते हैं, और आम आदमी पार्टी 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
– एजेंसी
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026