पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एनुअल NCC पीएम रैली में परेड की सलामी ली। इस मौके पर संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस साल देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कल कर्तव्य पथ पर हमने देखा कि ये सेलिब्रेशन महिला केंद्रित था। हमने दुनिया को दिखाया कि भारत की बेटियां कितना अद्भुत काम कर रही हैं। हमने दिखा दिया कि भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं।
मोदी ने कहा कि इस साल वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं यहां मौजूद हैं। NCC की यह रैली ‘एक विश्व, एक परिवार’ के उद्देश्य को लगातार मजबूत कर रही है।
2014 में, 10 देशों के NCC कैडेट्स ने इस रैली में भाग लिया था। इस वर्ष 24 देशों के 2200 युवा और कैडेट्स रैली में मौजूद हैं और मैं उनका स्वागत करता हूं।
भारत की बेटियां लोहा मनवा रहीं
PM ने कहा, कभी बेटियों की भागीदारी सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित रहती थीं। आज दुनिया देख रही है कि भारत की बेटियां जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में कैसे लोहा मनवा रहीं हैं। इसकी झांकी कल कर्तव्य पथ पर सबने देखी है। यह अचानक नहीं हुआ यह बीते 10 वर्षों के सतत प्रयास का परिणाम है। भारत की परंपरा में नारी को हमेशा एक शक्ति के रूप में देखा गया है।
रैली में ‘अमृत काल की NCC’ थीम पर कल्चरल प्रोग्राम हुए। जो नई पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करता है। दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में हुई रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
अगले 25 साल देश के लिए महत्वपूर्ण
इसके पहले बुधवार को मोदी ने NCC कैडेट, NSS स्वयंसेवकों और कलाकारों के साथ बातचीत की थी। ये सभी इस वर्ष के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का हिस्सा थे। मोदी ने इन्हें कहा कि वे ‘विकसित राष्ट्र’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने संकल्प को मजबूत करें। मोदी ने कहा कि अगले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हमने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है।
मोदी ने कहा कि हमारी पीढ़ी खुद को जेन Z कहती है। हालांकि, मेरा मानना है कि आप ‘अमृत पीढी’ हैं, क्योंकि आपकी ऊर्जा अमृत काल को गति देगी। आप जानते हैं कि हमारे देश ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का फैसला किया है। अगले 25 साल आपके और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैंने लाल किले की प्राचीर से कहा था- यही समय है, सही समय है। पीएम ने कहा- यह समय आपका है। आपका प्रयास, दृष्टिकोण और क्षमता भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
-एजेंसी
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026