आगरा। हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अंजनी धाम आयोजन समिति द्वारा गुरुवार को नगर में भव्य अंजनी माता डोला यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक शोभायात्रा की शुरुआत सेब का बाजार से हुई, जिसे महंत गोपी गुरु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा संयोजक राम टंडन ने बताया कि तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत माता अंजनी के नगर भ्रमण से की गई। माता अंजनी का डोला शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फुलट्टी चौक स्थित प्राचीन मां भगवती मंदिर पहुँचा, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नवीन चंद्र शर्मा व अपूर्व शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
कल होंगे ये कार्यक्रम
अंजनी धाम के अध्यक्ष हजारीलाल वर्मा ने जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह प्राचीन मां भगवती मंदिर में अखंड रामायण पाठ और श्रीराम परिवार पूजन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को मां अंजनी धाम, फुलट्टी चौक पर सुबह हवन, कीर्तन व आरती तथा शाम 6 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। इसके उपरांत हनुमान जी की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। समापन 1100 दीपों से होने वाली महाआरती के साथ किया जाएगा।
डोला यात्रा में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर शिरोमणि सिंह, महंत कृष्णांग गौरव दीक्षित, भारत भूषण, कमल शर्मा, राकेश भटनागर, नवीन शर्मा, विनय गौतम, त्रिलोकी चंद शर्मा, महावीर वर्मा, विजय कपूर, यादराम शर्मा, विपुल शर्मा, गोपाल मल्लप, ओम शर्मा, व सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- बाबा बर्फानी के अंतर्ध्यान होने के बाद भी नहीं थम रहा भक्तों का जोश, जम्मू से रवाना हुआ अब तक का सबसे बड़ा जत्था - July 8, 2026
- फतेहपुर सीकरी में पर्यटन को लगेंगे पंख: 6 करोड़ की विकास परियोजनाओं को एडीए से मिली हरी झंडी - July 8, 2026
- Agra News: करोड़ों की ठगी करने वाले सत्य प्रकाश तित्तल को नहीं मिली राहत, जिला जज ने खारिज की जमानत, जेल में ही कटेगी रातें - July 8, 2026