Hathras (Uttar Pradesh, India)। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार वितरण कराया। इस माह पोषाहार वितरण मंगलवार 9 जून तथा बुधवार 10 जून को किया जाना तय किया गया था। आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमों का पालन करते हुए पोषाहार का वितरण किया गया। मंगलवार को जिले के 797 केन्द्रो पर पोषाहार वितरित किया गया।
सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन
जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि जनपद के जो एरिया हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं, उन जगहों में पोषाहार वितरण लॉकडाउन समाप्त होने के बाद किया जाएगा। जो केंद्र हॉटस्पॉट में नहीं हैं, उन सभी केन्द्रो पर रोस्टर के अनुसार पोषाहार का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि पुष्टाहार वितरण के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका कोरोना वायरस को हराने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने एक-दूसरे से दो गज दूरी बनाये रखने, खांसते-छींकते समय रूमाल या टीश्यू पेपर का इस्तेमाल करने, टीश्यू पेपर को बंद डस्टबिन में ही फेंकें, कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने, अनावश्यक कारण से घर के बाहर न निकलने के बारे में लोगों को जानकारी दी।
लोगों को किया जागरूक
डीपीओ ने बताया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र पर आने वाले लाभार्थियों के मोबाइल नंबर नोट करें तथा लाभार्थियों के फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर पोषाहार दिया गया। केन्द्रो पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का पालन किया गया। उन्होंने बताया 797 केन्द्रो पर पोषाहार वितरित किया गया है।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026