छठे दिन गोकुलपुरा में चला पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, आगरा महानगर के कचरा प्रबंधन आयाम तथा संस्था कृषि एवं पर्यावरण शोध संस्थान आगरा द्वारा आयोजित स्वच्छोत्सव सप्ताह जारी है। छठवें दिन 7 अक्टूबर 2023 को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन बस्ती गोकुलपुरा (माथुर वैश्य भवन, पंचकुइयां के पीछे) आगरा पर किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश गोयल ने आज के समय में पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि शुद्ध पर्यावरण में ही जीवन संभव है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर रखना हम सभी का कर्तव्य है।
मुख्य प्रवक्ता आगरा शहर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भावना गुप्ता ने सिंगल यूज प्लास्टिक के मानव जीवन पर पड़ रहे हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि हम मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करें। साथ ही सामान लाने के लिए कपड़े के थैले साथ लेकर जाएं। प्लास्टिक जीवन के लिए अभिशाप सिद्ध हो रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी विजय धाकड़ (बंटी धाकड़) ने सभी से पेड़ पौधे लगाने के साथ ही निरंतर उनकी देखभाल का आग्रह भी किया।
कार्यक्रम के अंत में जेपी बंसल व जगमोहन गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। पर्यावरणप्रेमी डॉ आनंद राय, चंद्रशेखर शर्मा व सुधीर शर्मा ने आगंतुकों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन सतीश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावक मंजू वार्ष्णेय रहीं। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक मुकेश शर्मा ने दिया। मीडिया प्रभार महावीर सिंघल ने संभाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत कचरा प्रबंधन प्रमुख राहुल कुलश्रेष्ठ, जेपी बंसल, ब्रजकिशोर, प्रोफेसर वी के त्रिपाठी, सुमन गुप्ता, जे पी गुप्ता, बबीता पाठक, अमित लवानिया, पीडी शर्मा, मिट्ठनलाल, पवन प्रजापति, योग्यता शर्मा आदि पर्यावरणप्रेमी उपस्थित रहे।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026