आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के सम्मान में रंगारंग संध्या का आयोजन हुआ
खजुराहो, चेन्नई, ग्वालियर से आईं कलाकारों ने भरतनाट्यम एवं कथक नृत्य प्रस्तुत किया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. हैंडीक्राफ्ट गैलरी, जसोरिया एनक्लेव, फतेहाबाद रोड पर रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यह काम भारतीय जनता पार्टी महानगर के बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक स्वीटी गुरमीत कालरा के मार्गदर्शन एवं नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की डायरेक्टर अलका सिंह के निर्देशन में हुआ। खजुराहो, चेन्नई, ग्वालियर से आयीं भरतनाट्यम एवं कथक नृत्य की कलाकार वैष्णवी, मुस्कान, कुसुम, शुभी ने भारतीय संस्कृति से सराबोर अद्भुत नृत्य प्रस्तुति प्रस्तुत की। उपस्थित जन भरपूर सराहना किए बगैर न रह सका।

कार्यक्रम उपरांत स्वीटी गुरमीत कालरा ने अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुसार सभी कलाकारों एवं विदेशी मेहमानों को फूलमाला एवं पटका पहना कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम आगरा की नवनिर्वाचित महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के सम्मान में आयोजित किया गया था।
विदेशी मेहमानों ने शास्त्रीय नृत्य देखकर कहा– अमेजिंग। उन्होंने खुद को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फैन बताया।

आयरलैंड से पधारे विदेशी मेहमान पीटर, मैरी, मागू, ओलिडर ऑरिन, एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी सदस्य संजय अरोरा, रोहित कत्याल, लालाराम तैनगुरिया, पुष्पित कालरा, केशव बंसल, अमित कालरा, सागर कुशवाह, मुशीद अहमद, शानू, पैट्रिक जॉन एवं जीतू भिंड ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा प्रहार, बोले— ‘विदाई का समय आ गया, तय करना है स्पेन जाना है या वेनिस’ - November 27, 2026