Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता वाली उद्यान विकास समिति के द्वारा अधिवक्ता के0सी0 जैन व डॉ0 मुकुल पाण्डया को सदस्य के रूप में दो वर्ष के लिए नामित किया गया है।
अधिवक्ता जैन की पर्यावरणीय विषयों में विशेष रुचि है। उन्होंने ताजमहल का मार्बल के पीले होने को लेकर एक पुस्तक भी प्रकाशित की है जिसका नाम ”स्टॉप ताज टर्निंग यलो“। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा अनेक याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में स्वयं लगायी गयीं हैं जिसमें एग्रोफोरेस्ट्री को बढ़ावा देने, यमुना की डिसिल्टिंग कराये जाने की याचिकाऐं भी सम्मिलित हैं। ताज रात्रि दर्शन के ऑनलाइन टिकट की उनकी याचिका दिसम्बर 2022 में स्वीकृत हो चुकी है। स्थानीय वृक्षों की प्रजातियों को लेकर जागरूकता के लिए वह कार्यरत हैं। सड़क सुरक्षा व सूचना अधिकार के सम्बन्ध में भी अनेक याचिकाऐं सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की गयी हैं।
डॉ. मुकुल पाण्डया भी पर्यावरणविद् हैं जिन्हें पक्षियों, तितलियों और वृक्षों को लेकर गहरी जानकारी है। वे आगरा शहर में हरियाली को लेकर वे गम्भीरता से प्रयास कर रहे हैं। समय-समय पर अपना परामर्श प्रशासन और नगर निगम को देते आये हैं।
अधिवक्ता जैन व डॉ. पाण्डया ने कहा कि वे आगरा में उद्यानों की स्थिति को बेहतर करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। अपने सुझाव समय-समय पर समिति के समक्ष प्रस्तुत करते रहेंगे।
- ‘कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं’: बेंगलुरु में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने युवा वकीलों को दिया सफलता का मूलमंत्र - October 17, 2026
- यूपी चुनाव 2027: भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज; 124 विधायकों की रिपोर्ट पर चर्चा और नए चेहरों को लेकर उठी अटकलें - October 17, 2026
- एसआईआर पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भारत की कड़ी आपत्ति; विदेश मंत्रालय ने कहा— चुनावी प्रक्रियाओं में दखल किसी भी सूरत में मंजूर नहीं - October 17, 2026