आगरा। यहां यमुना नदी के जवाहर पुल पर सोमवार की रात एक ऑटो रिक्शा चालक ने जमकर हंगामा किया। वह गाड़ियों के आगे लेट रहा था। इसके चलते पुल पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई तो वह पुलिस से भी उलझ गया।
ऑटो रिक्शा चालक का कहना था कि कैंट स्टेशन पर उसका किसी से झगड़ा हो गया था। उसके साथ मारपीट कर दी। जब तक उसका फैसला नहीं होगा, वह सड़क से नहीं हटेगा। पुलिस से अभद्रता करने के बाद भाग गया। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाटरवर्क्स से रामबाग की ओर से आते समय जवाहर पुल पर एक ऑटो रिक्शा खड़ा था। बीच सड़क में एक अर्द्ध नग्न युवक खड़ा था। सड़क के बीचोंबीच खड़ा देखकर वाहनों की गति थम गई। अचानक वह एक कार के आगे लेट गया। युवक कह रहा था कि उसके मार दो। उसके ऊपर से गाड़ी निकाल दो। वह नहीं हटेगा। बीच सड़क हंगामा करने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हटाया। युवक पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया। कहने लगा कि मेरा फैसला कराओ, नहीं तो मैं मर जाऊंगा। पुलिसकर्मियों ने उसे सड़क से हटाने का प्रयास किया तो वह फिर गाड़ी के आगे लेट गया। करीब 15 मिनट तक बीच सड़क ड्रामा चलता रहा। पुलिस के सख्ती करने पर वह अभद्रता करने लगा। इसके बाद वहां से भाग गया।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026