आगरा। थाना मलपुरा पुलिस ने सत्रह वर्षीया किशोरी से बलात्कार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने किशोरी को होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और बदहवास हालत में सड़क पर छोड़कर भाग गया था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मलपुरा क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की किशोरी की मुलाकात युवक से हुई थी। युवक उसके घर से तीन-चार किमी दूर रहता है। युवक ने गत शनिवार को किशोरी को बहाने से बुलाया और अपने साथ अर्जुन नगर ले गया। वहां एक होटल में युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया। किशोरी के बदहवास हालत में मिलने परिजन पहुंच गए।
किशोरी ने परिजनों को बताया कि शादी समारोह में अजय नाम के युवक से मुलाकात हुई थी, वह उसे शनिवार को बहाने से अपने साथ ले गया और होटल में ले जाकर बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।
- 20 हजार से साधे जाएंगे यूपी के महिला वोटर? चुनाव से पहले भाजपा के इस प्लान ने बढ़ाई सियासी हलचल! - November 25, 2026
- मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर 2,913 करोड़ की अमेरिकी परियोजना का शिलान्यास; सीएम योगी ने किया वर्चुअल शुभारंभ - November 25, 2026
- सीट शेयरिंग की बातचीत के बीच सपा का बड़ा दांव: यूपी चुनाव 2027 के लिए जारी की 5 उम्मीदवारों की पहली सूची - November 25, 2026