लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को चुनौती देता एक भाजपाई का ये वीडियो चुनावी धांधली करने वालों के तरफ से दिया गया है। यह एक जीता जागता एफ़िडेविट है। CEC इसका जवाब तो दे।
चुनाव आयोग को चुनौती देता एक भाजपाई का ये वीडियो चुनावी धांधली करनेवालों द्वारा दिया गया, एक जीता जागता एफ़िडेविट है, CEC इसका जवाब तो दे। pic.twitter.com/hV8Ror0gRJ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 17, 2025
श्री यादव ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें ये साफ नहीं हो पा रहा है। किस चुनाव और किस बूथ है? लेकिन जो युवक वोट डाल रहा है। वह बाकायदा कैमरे के सामने रिकॉर्डिंग करते हुए बीजेपी को आठ वोट देने का दावा किया है।
चुनाव आयोग को सुधार हीं नहीं, आमूल-चूल परिवर्तन की है अपरिहार्यता
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को सुधार हीं नहीं, आमूल-चूल परिवर्तन की अपरिहार्यता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक दायित्व उनके कंधों पर है। माना उनके ऊपर कई प्रकार के अवांछित दबाव काम कर रहे हैं लेकिन वो ये न समझें कि वो अकेले हैं। जब चुनाव आयोग सही रास्ते पर चल निकलेगा तो करोड़ों भारतवासियों का साथ उसका रक्षा कवच बन जाएगा। सत्य के मार्ग पर चलनेवालों के साथ जनता और जन विश्वास स्वयं चलने लगता है।
चुनाव आयोग को सुधार हीं नहीं, आमूलचूल परिवर्तन की अपरिहार्यता है। आज लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक दायित्व उनके कंधों पर है। माना उनके ऊपर कई प्रकार के अवांछित दबाव काम कर रहे हैं लेकिन वो ये न समझें कि वो अकेले हैं। जब चुनाव आयोग सही रास्ते पर चल निकलेगा तो करोड़ों भारतवासियों…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 17, 2025
श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग का एक सही और साहसिक क़दम देश की अनंत पीढ़ियों का भविष्य और कल्याण सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने कहा कि सबको अंतरात्मा की आवाज़ सुननी चाहिए।
साभार सहित
- आगरा में राज चौहान हत्याकांड का पर्दाफाश: मुख्य आरोपी अरबाज खान एनकाउंटर में ढेर, दो अन्य शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार - January 29, 2026
- Agra News: ‘मध्यस्थता अभियान 2.0’ से सुलझेंगे कानूनी विवाद, जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - January 29, 2026
- आगरा DM का एक्शन, तहसील सदर के सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण, लंबित नोटिसों के निस्तारण का अल्टीमेटम - January 29, 2026