लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सरकारी सम्पत्तियों को बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा को राष्ट्र की सम्पत्तियां बनानी नहीं आती सिर्फ और सिर्फ उन्हें बेचना आता है। ‘छत्तर मंज़िल’ को अपने संगी-साथियों को ख़ुफ़िया तरीके से गुपचुप बेच दिया है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, भाजपा ‘विक्रयजीवी’ है। उप्र की सम्पत्ति हो या देश की, बीजेपी सिर्फ़ बेच रही है। भाजपा को राष्ट्र की सम्पत्तियाँ बनाना नहीं आता सिर्फ़ और सिर्फ़ बेचना ही आता है।
उन्होंने आगे लिखा, लगता है जब पैसा कम पड़ गया तो उप्र सरकार ने अपने ‘एक ट्रिलियन’ के झूठे दावे में पैसे जोड़ने के लिए अब ‘छत्तर मंज़िल’ को अपने संगी-साथियों को ख़ुफ़िया तरीके से गुपचुप बेच दिया है। बीजपी ‘फ़रोख़्तपेशा’ बन गयी है।
साभार सहित
- अवैध मतांतरण केस: कनाडा में छिपे मास्टरमाइंड दाऊद अहमद पर कसेगा शिकंजा, रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी - March 2, 2026
- बच्चा ट्रेन में छूटा तो बदहवास होकर दौड़ी मां, आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में दो बार गिरी महिला, वीडियो वायरल - March 2, 2026
- कला के कैनवास पर आधी आबादी की हुंकार: केंद्रीय मंत्री बघेल बोले— ‘आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं महिलाएं’ - March 2, 2026