Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को स्वेच्छिक कर दिया गया है। इससे पहले केसीसी कार्ड धारकों के लिए बीमा अनिवार्य था। अब जो केसीसी योजना के लाभार्थी किसान बीमा योजना से अलग रहना चाहते हैं उन्हें लिखकर संबंधित बैंक में देना होगा कि वह इस योजना का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।
प्रचार -प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्वेच्छिक होने के बाद कृषि विभाग ने किसानों को योजना से जोडने के लिए योजना के लाभों से किसानों को अवगत कराने का अभियान शुरू किया है। उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जनपद मथुरा में प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार ने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि सभी किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य करायें, जिससे होने वाले नुकसान का लाभ उठा सके।
रवी किसान मेला एवं किसान सम्मान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा
उप कृषि निदेशक ने इस मौके पर जानकारी दी कि केन्द्र पुरोनिधानित सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन फार रिफाम्र्स कृषि तकनीकी के प्रबंध अभिकरण आत्मा योजनान्तर्गत दिनांक 23 दिसम्बर को उप कृषि निदेशक परिसर में एक दिवसीय रवी किसान मेला एवं किसान सम्मान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस पर अधिक फसल पैदावार करने वाले कृषकों को किसान सम्मान के रूप में पुरूस्कृत भी किया जायेगा। मेले में वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न फसलों के बारे में तकनीकी जानकारी भी दी जायेगी तथा कृषि यंत्र, उपकरण, कीट, रोगनाशी दवायें, बीज एवं उर्वरकों की प्रदर्शनी भी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जायेगी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक शोध डॉ. तेजवीर सिंह तेवतिया, जिला मैनेजर बीमा कम्पनी के अक्षय गुप्ता, तहसील समन्वयक गौरव कुमार, करन सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित अन्य किसानगण उपस्थित थे।
- Agra News: एकलव्य स्टेडियम के कर्मचारी का सदर चौकी प्रभारी पर मारपीट का आरोप, पुलिस आयुक्त से शिकायत - October 25, 2026
- आगरा की अग्रवाल महासभा में संविधान संशोधन की तैयारी, विवाद रोकने के लिए मुरारी लाल की अध्यक्षता में समिति गठित - October 25, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में पीएसीएस सेवा शुरू, सीटी स्कैन-एमआरआई की रिपोर्ट अब सेकंडों में डॉक्टर की स्क्रीन पर - October 25, 2026