आगरा: भारत विकास परिषद एकलव्य शाखा की नवीन कार्यकारिणी के गठन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सिकंदरा-बोदला रोड स्थित रीगल बैंक्विट में आयोजित एक भव्य आम सभा में वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस बैठक में शाखा के लगभग 100 महिला और पुरुष सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जहाँ चुनावी प्रक्रिया के बाद मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन हुआ।
नई टीम की बागडोर इन हाथों में
ब्रज प्रांत के वरिष्ठ सदस्य और चुनाव अधिकारी रवि शिवहरे ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे अध्यक्ष पद पर प्रशांत मिश्रा, सचिव के पद पर आर.के. गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत गुप्ता तथा महिला संयोजिका के पद पर श्रीमती मनोरमा बघेल को जिम्मेदारी प्रदान की गई।
सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी परिषद
शाखा के मुख्य संरक्षक राजकुमार गुप्ता ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी आगामी वर्ष में सेवा कार्यों के नए मानक स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है और नई टीम इस संकल्प को और मजबूती देगी।
आम सभा में प्रमुख रूप से राजकुमार गुप्ता, राहुल पोरवाल, विशाल पोरवाल, पवन सिंह, रवि शर्मा, प्रवीण बंसल, रोहित कत्याल, चंद्रवीर फौजदार, ऋषि शिवहरे, अमित सिंह, ए.के. गुप्ता, एस.के. शर्मा, रजनी गुप्ता, मीनू गुप्ता और मुक्ता कत्याल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। जल्द ही एक औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026