आगरा विकास मंच ने नव वर्ष की पूर्व बेला पर सुरेखा को दिया नवजीवन
आगरा। आगरा विकास मंच ने सुरेखा देवी के हृदय का ऑपरेशन कराया है। यह उसके लिए नववर्ष का तोहफा है।
सुरेखा देवी निवासी सिद्धार्थ नगर, नई आबादी, ताजगंज, आगरा के पति बच्चू सिंह को कोरोना हो गया था। इस कारण काम छूट गया। तीन बच्चों को पढ़ाई छूट गई। दिल की बीमारी का इलाज नहीं हो पा रहा था।
उन्होंने आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन से संपर्क स्थापित किया। उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल साकेत, दिल्ली के हृदय रोग विभाग के प्रमुख सर्जन देवतुल्य डॉक्टर राहुल चंदोला के पास हृदय की बाईपास सर्जरी के लिए भेजा। डॉ चंदोला ने सफल बाईपास सर्जरी करके जीवन प्रदान किया।
आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन, सुशील जैन, संदेश जैन, शरद जैन, अरविंद शर्मा गुड्डू, निखिल जैन एवं डॉ सुनील शर्मा, डॉ रमेश धमीजा, डॉ बीके अग्रवाल, प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष शर्मा, डॉक्टर अरुण जैन, डॉक्टर विजय कत्याल, डॉ ज्ञान प्रकाश, विजय सेठिया, कमल चंद जैन ने डॉक्टर राहुल चंदोला के मानवतावादी कदम की सराहना करते हुए हॄदय रोगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026