Agra, Uttar Pradesh, India. ‘आत्मनिर्भर एक प्रयास’ संस्था के अध्यक्ष और आगरा स्मार्ट सिटी भारत सरकार के सदस्य राजेश खुराना ने शुक्रवार को गौसेवा की। कालिका गौशाला, सेक्टर-2, आवास विकास कॉलोनी, आगरा में 1200 किलोग्राम तरबूज गौमाता को खिलाए।
एक ट्रॉली तरबूज लेकर पहुंचे
बता दें कि लॉकडाउन के चलते कम लोग ही गौशाला में पहुंच रहे हैं। गायों के सामने चारे का संकट है। यह बात राजेश खुराना तक पहुंची तो वे शुक्रवार को एक ट्रॉली तरबूज लेकर पहुंच गए। उन्होंने गौशाला को तरबूज सौंपे। अपने हाथ से खिलाए। पानी भी पिलाया। कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि गौसेवा का अवसर मिला।

गौसेवा तो सबसे बड़ा पुण्य
उन्होंने कहा कि बेजुबान पशु आपसे अपनी भूख-प्यास के बारे में बता नहीं सकता है। हमें स्वयं आगे आकर उनकी सेवा करनी है। भारतीय संस्कृति में माना जाता है कि हम जो कुछ देते हैं, वह कई गुना वापस मिलता है। गौसेवा तो सबसे बड़ा पुण्य है।
समाज का हर व्यक्ति आगे आए
श्री खुराना कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से गौहत्या रोकी है, तब से गौशालाओं में गायों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में चारा-पानी की संकट है। समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर गायों की सेवा करनी चाहिए। गौसेवा करने वालों के सारे दुख गौमाता हर लेती है।

- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026