-आत्मनिर्भरः एक प्रयास’ संस्था के अध्यक्ष राजेश खुराना ने दिया सुझाव
-बेटी को कपड़े के स्थान पर सेनेटरी पैड का उपयोग करना सिखाए मां
Agra, Uttar Pradesh, India. ‘आत्मनिर्भरः एक प्रयास’ संस्था के अध्यक्ष राजेश खुराना (Rajesh Khurana) ने विश्व मासिक स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day 2021) पर माताओं को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मां का दायित्व है कि वह बेटी को मासिक धर्म, स्वच्छता और सेनेटरी पैड के बारे में सही जानकारी दे। अत्यंत खेद की बात कि गांवों में आज भी महिलाएं सेनेटरी पैड के स्थान पर कपड़े का प्रयोग किया जाता है।
श्री राजेश खुराना ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं आज भी मासिक धर्म को लेकर कोई बात नहीं करती हैं। कपड़े का प्रयोग करने के कारण अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित रहती हैं। फिर उनके संपर्क में आने वाले पुरुष भी यौनरोग के शिकार हो जाते हैं। कष्ट इस बात का है कि इस विषय पर न कोई पुस्तक है और न कोई बताने वाला। महिलाएं आशा बहन से भी रोग छिपाती हैं। आशा बहन भी इस विषय पर विचार-विमर्श नहीं करना चाहती हैं।
उन्होंने सुझाव दिया है कि जितनी भी महिला प्रधान हैं, उन्हें मासिक धर्म की स्वच्छता के बारे में प्रशिक्षत किया जाए। फिर से गांव-गांव जाकर महिलाओं को अवगत कराएं। प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र पर अत्यंत सस्ते सेनेटरी पैड उपलब्ध हैं। जरूरत जागरुकता की है। पुरुषों और महिलाओं को पैड मैन फिल्म दिखाई जाए ताकि वे मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के लिए प्रेरित हो सकें। पुरुषों की भी जिम्मेदारी है कि वे महिलाओं को सेनटरी पैड लाकर दें। फिर मां, अपनी बेटी को इसका प्रयोग करना सिखाए। शहर में भी मलिन बस्तियों में महिलाएं मासिक धर्म के दौरान कपड़े का प्रयोग करती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण खरीदने की झिझक है। इस झिझक को तोड़ना है।

उल्लेखनीय है कि हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस यानी वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन (माहवारी से जुड़ी साफ-सफाई) डे मनाया जाता है। हर महिला इस मासिक चक्र से गुजरती है। मासिक धर्म प्रकृति से जुड़ी प्रक्रिया है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2014 में हुई थी।
- Quick Withdrawals and Deposits Transactions at Tiger Bingo Casino in UK - November 14, 2026
- Lucky Immediately with Bizzo Casino Free Spins - November 14, 2026
- Zdeterminowani na stałą akcję kasynową z Level Up Casino w Polsce - November 14, 2026