आगरा। भव्य जनक मंच सजा हुआ है और चारों और उल्लास छाया हुआ है। रामलीला मैदान बना मिथिला नगरी। मिथिला नगर में जगत जननी के जन्म की खबर से समूचे नगर में खुशियां मनाई जा रही हैं। आज की लीला में प्रजा द्वारा महाराज जनक के सामने अपने बच्चों के लालन पालन के लिए प्रार्थना करना और नगर में सूखे से अवगत कराया जाता है। राजा जनक बने प्रमोद वर्मा तथा महारानी सुनैयना बनी मंजू वर्मा द्वारा हल चलाया जाता है। हल चलाए जाने पर हल घड़े से टकराता है और घड़े से टकराने के बाद पृथ्वी पर मां जानकी का अवतरण होता है। जानकी के जन्म लेते ही राजा जनक व महारानी सुनैयना बड़े ही उत्साहित हैं। मिथिला नगर में चारों ओर बधाइयां गाई जा रही हैं। रामलीला कमेटी की पदाधिकारियो द्वारा भी बधाई दी गई। मिथिला नगरी के पंडाल में उपस्थित महिलाओं द्वारा नृत्य किया व बधाई गाई।
जन्म के उपलक्ष में मिथिला नगरी बने रामलीला मैदान में जानकी जन्मोत्सव मनाया गया। राजा जनक व महारानी सुनैयना द्वारा खिलौने, मिठाई, फल, मेवा, चॉकलेट व टोफिया का वितरण पूरे पंडाल में किया। आज की लीला का मुख्य आकर्षण जगत जननि जानकी बनी कु. देवीना गर्ग थी। जनक परिवार के साथ उनके परिवारीजन शिल्पीा शालिनीा सृष्टि सोनी उपस्थित थे। जनकपुरी से मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अनुराग उपाध्याय, गौरव राजावत, हेमंत भोजवानी, सौरभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, कुमुद वर्मा, अंशुल वर्मा, देवांश गर्ग सहित कई पदाधिकारी आए हुए थे। जनकपुरी से मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय के नेतृत्व में भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सिया रानी प्रकट भई आज बधाई बाजे मिथिला में मुख्य भजन के साथ कई भजन गाए गए।
अन्य लीला में मुनि विश्वामित्र का अयोध्या में आना तथा राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा हेतु रामचंद्र एवं लक्ष्मण को मांगना। महाराज दशरथ द्वारा भगवान राम और भ्राता लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा हेतु विश्वामित्र जी के साथ भेजना। दोनों भाई मुनि विश्वामित्र के साथ जा रहे थे तभी मुनि द्वारा राक्षसी तड़का को दिखाना और भगवान राम द्वारा एक ही बाण से ताड़का को परमधाम पहुंचाने की लीला आज रामलीला मैदान में संपन्न हुई। इस अवसर पर ताड़का का पुतला भी जलाया गया।
रामलीला मैदान में आज कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, ताराचंद, राकेश जैन, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, मनोज अग्रवाल पॉली भाई, रामांशु शर्मा, मुकेश जौहरी, प्रवीण गर्ग, विनोद कुमार जौहरी, संजय तिवारी, प्रवीण स्वरूप, अंजुल बंसल, राहुल शर्मा, मनीष शर्मा, प्रसून मंगल, राम आशीष शर्मा, निक्की जोहरी, शालू अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, आनंद मंगल, आयुष बंसल, नितिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रजत बंसल, अजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे
- उत्तर भारत समय से पहले गर्मी की आहट, 33 डिग्री पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का हाल - February 22, 2026
- उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की आहट, 33 डिग्री पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का हाल - February 22, 2026
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026