लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा घेराव को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान प्रभात पांडेय के नाम से हुई है। कांग्रेस की ओर से बताया जा रहा है कि प्रभात पांडेय प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोरखपुर से आया था। प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से उसकी मौत हो गई है। इस मामले में कांग्रेस ने योगी सरकार से एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई कांग्रेसी नेता भी सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस की धक्का-मुक्की और बल प्रयोग से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। दूसरी तरफ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी कार्यालय के कमरे में गिरे पाए गए हैं। सिविल अस्पताल के निदेशक को उसके इलाज के लिए अच्छे से अच्छा प्रबंध करने के लिए कहा था। हालांकि अस्पताल आने पर पता चला है कि उसकी डेथ हो चुकी है।
घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दे दी गई है। शव के पोस्टमार्टम करने और बॉडी को उनके घर तक पहुंचाने के निर्देश दे दिए गए हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है। इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मौत के कारणों की जानकारी नहीं है, विवेचना के बाद स्थानीय पुलिस बताएगी। इस मामले में सीसीटीवी और विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
मामले पर डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि 28 वर्षीय प्रभात पांडेय को बेहोशी की हालत में कांग्रेस कार्यालय परिसर से सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक मृतक के शरीर से कोई चोट नहीं पाई गई है। वीडियोग्राफी के साथ एक पैनल से पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना को लेकर यूपी कांग्रेस ने पोस्ट किया है। पोस्ट के जरिए बताया गया कि आज विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसजनों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा किये जा रहे धक्का-मुक्की व बल प्रयोग से गोरखपुर निवासी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। इस घटना से पूरा कांग्रेस परिवार आहत और आक्रोशित है।
योगी सरकार की हत्यारी पुलिस ने कल रात से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के चारो ओर नुकीले बैरिकेड्स से किलेबंदी कर रखी थी और आज उनकी बर्बरता ने हमारे एक कार्यकर्ता की जान ले ली। हम इस दुर्घटना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिवंगत प्रभात के परिजनों और साथियों से मिलने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी और अन्य कांग्रेसजन सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम गांधी जी की विचारधार को मानने वाले लोग हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की मंशा से विधानसभा की ओर जा रहे थे। मगर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेसजनों की आवाज को दबाने की मंशा से एक दिन पूर्व ही प्रदेश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा था। लखनऊ न आने का दबाव बनाया जा रहा था। अजय राय ने कहा कि हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मृतक प्रभात पांडेय के परिवार को एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करें।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ‘सरकार बनने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’… ऐसा महिला बैंककर्मी से कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार - September 29, 2026
- ‘सरकार बनने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’… ऐसा महिला बैंककर्मी से कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार - September 29, 2026
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना - September 29, 2026