आगरा। वीडियो रील बनाने के चक्कर में एक दर्दनाक हादसे में युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। सर्राफा बाज़ार में घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा की है। प्लाजा में सर्राफ़ा कारोबारियों की दुकानें हैं। यहीं के एक प्रतिष्ठान में काम करने वाला युवक स्लो मोशन में वीडियो रील बना रहा था।
वीडियो रील बनाते समय वह जाल को उठा रहा था तभी वह चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर गिर पड़ा और जाल युवक की गर्दन पर गिर गया। जिसकी वजह से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना क़रीब पूर्वाह्न 11 बजे की बताई जा रही है।
दर्दनाक हादसे के बाद जोहरी प्लाजा में लोगों में खलबली मच गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई। पुलिस घटना की पड़ताल शुरू कर दी।
35 सेकेंड का वीडियो आया सामने
घटना शनिवार सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। युवक जौहरी प्लाजा में काम करता है। वो अपने 4 साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। जबकि उसके साथ के लड़कों में एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। दूसरा लड़का अपना मोबाइल देख रहा था। वीडियो 35 सेकंड का है।
स्लो मोशन में बना रहा था रील
युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था जबकि उसके साथ के दो लड़कों में एक लड़का जाल पर बैठा था। उसने फिर से उसे पीछे जाने के लिए कहता है। जैसे ही लड़का पीछे जाता है और जाल के पास जाते ही उसे उठाता है। वह जैसे ही लोहे के जाल को उठाता है। उसका पैर फिसल जाता है। इस दौरान लोहे की जाल भी बंद हो जाती है। वहां मौजूद लड़के उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। तभी जाल में फंसकर उसकी गर्दन धड़ से अलग हो जाती है और उसकी गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग होकर गिर जाती है। इस दौरान नीचे के पूरे फ्लोर पर खून फैल जाता है। घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026