आगरा। डांस करते-करते अचानक मौत होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फतेहपुरसीकरी के एक गांव में बीती रात ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशी में नृत्य कर रही एक महिला की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है।
सीकरी क्षेत्र के दूरा गांव के एक मैरिज होम में यह हादसा हुआ। टीकरी गांव के सुखबीर की बेटी की शादी की रस्में खुशी के माहौल में निभाई जा रही थीं। मैरिज होम के डीजे पर तमाम लोग डांस कर रहे थे। बिजेंद्र सिंह की पत्नी राम धकेली भी नृत्य करने वालों में शामिल थी। नाचते-नाचते अचानक राम धकेली को छाती में दर्द उठा। वह गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे भरतपुर के एक अस्पताल में ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की यकायक हुई मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बाद में शादी की रस्में सादगी के साथ पूरी की गईं।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026