आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। यहां एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसा करीब साढ़े 12 बजे हुआ।
जगदंबा रोड तेली बगिया निवासी राकेश उम्र 35 वर्ष पुत्र हरिकिशन मजदूरी का परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को वह अपने 12 वर्षीय पुत्र करण के साथ बाइक से शाहदरा की तरफ जा रहा था।
पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक ट्रक के नीचे उलझ गई और पिता-पुत्र की लाशें फंस गईं।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक के नीचे से दोनों की लाशें निकालने का बाद शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- औरैया में अनोखी प्रेम कहानी: 75 साल के रामसुगर को अपनी बेटी की 30 साल की दोस्त से हुआ प्यार, सगाई के बाद अब शादी की तैयारी - October 15, 2026
- अंकिता भंडारी मर्डर केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, धरने पर बैठे माता पिता को तड़के हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा - October 15, 2026
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026