आगरा। अपनी पत्नी और नौ वर्ष की पुत्री की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को थाना जगदीशपुरा पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर फायरिंग कर भागते समय जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
डीसीपी नगर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना जगदीशपुरा पुलिस क्षेत्र में लगातार चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खतैना निवासी अब्दुल राशिद, जो अपनी पत्नी और 09 वर्षीय पुत्री की हत्या कर फरार हो गया था, वह जयपुर की तरफ़ से आकर पथौली बिचपुरी नहर के पास होते हुए और कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना पर थाना जगदीशपुरा के एसएचओ मय पुलिस फ़ोर्स के साथ बिचपुरी नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वांछित अभियुक्तों की चेकिंग करने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति को रुकने हेतु कहा गया, तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। साथ ही पुलिस के ऊपर जान लेने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। जिसमें अभियुक्त के बायें पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही अभियुक्त अब्दुल वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया। उसे उपचार हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
उपचार के बाद अभियुक्त अब्दुल से पूछताछ की जाएगी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जगदीशपुरा पर मु.अ. संख्या207 /25 धारा 103(1),85बीएनएस पर दर्ज है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026