आगरा। फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा परिसर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कस्बे में छुटपुट बूंदाबादी के चलते परिसर के अंदर एक छज्जा अचानक भरभराकर नीचे आ गया। छज्जा गिरने की तेज आवाज सुनकर सैलानियों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सैलानियों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। बुलंद दरवाजा परिसर के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और छज्जा गिरने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
इस घटना का आज भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। सैलानी फतेहपुरसीकरी स्मारक देखने पहुंच रहे हैं पर उनमें दहशत साफ देखी जा रही है। वह इमारत के अंदरूनी क्षेत्र में जाने बच रहे हैं। वे बाहरी क्षेत्र में घूम कर स्मारक को देख रहे हैं। एएसआई के अधिकारी और कर्मचारी लगातार निगाह रखे हुए हैं।
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026
- यूपी के अस्पतालों में दवाओं की अंधेरगर्दी: 74 रुपये का इंजेक्शन 4,980 रुपये में बिक रहा, एफएसडीए की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा - October 6, 2026
- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर - October 6, 2026