
आगरा: महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंर्तगत आज यमुना किनारे हाथी घाट पर महासफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा पहुँचे। नगर निगम की पूरी टीम और समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर प्रभारी मंत्री ने अपने हाथों में झाड़ू थामा और यमुना घाट की सफाई में जुट गए।
सभी ने मिलकर किया श्रमदान:-
आपकों बताते चले कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया का रहा है जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को आव्हान किया था कि एक अक्टूबर को सभी लोग एक घंटे का श्रमदान कर देश को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। आज प्रभारी मंत्री ने यमुना घाट पर फांवड़ा चलाया और गंदगी को हटाया तो वही लोगों में तसले में कूड़ा कचरा भरकर एक स्थान पर फेंका। श्रमदान अभियान में शामिल होकर सभी काफी उत्साहित नजर आए।
नदी बनेगी निर्मल:-
प्रभारी मंत्री का कहना था कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस पखवाड़े की शुरूआत की गई थी। जिससें लोग राष्ट्र निर्माण के साथ साथ उसे स्वच्छ रखने में सहयोग करे। आज यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया इससे यमुना घाट तो स्वच्छ हुआ ही वही यमुना भी स्वच्छ व निर्मल बनेगी।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026