आगरा। ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र स्थित महादेव हॉस्पिटल में 28 वर्षीय प्रसूता की मौत के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। डिलीवरी के कुछ ही देर बाद हालत बिगड़ने और समय पर उचित उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
परिजनों के अनुसार डॉली को पेट दर्द की शिकायत के बाद महादेव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय देखरेख में शाम के समय उसने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल में न तो विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध कराए गए और न ही समय रहते समुचित इलाज किया गया।
परिजनों का कहना है कि जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तब अस्पताल प्रबंधन ने उसे सिकंदरा स्थित एक अन्य अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान डॉली की मौत हो गई। इस घटना से आहत परिजनों ने शव को महादेव हॉस्पिटल के बाहर रखकर जोरदार हंगामा किया और अस्पताल संचालक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही ट्रांसयमुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ भी की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर निजी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता, आपात स्थितियों में त्वरित रेफरल व्यवस्था और प्रसूता सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- आगरा की जरदोजी कला से अभिभूत हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी: बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक गुरमीत कालरा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कारीगरों से की मुलाकात - October 4, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास प्रदर्शन मामला: अदालत से राहत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता, समर्थकों के जुलूस के दौरान पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक - October 4, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “बात सीट की नहीं, गठबंधन की जीत की है” - October 4, 2026