आगरा: जिले के कस्बा खेरागढ़ में गुरुवार की सुबह परचून के एक गोदाम में लगी भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया और गोदाम की छत गिरने से दमकलकर्मी बाल-बाल बच गए। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड को भी मुश्किल हुई। दमकल कर्मियों को गोदाम तक पहुंचने के लिए एक दुकान तोड़कर रास्ता बनाना पड़ा।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कस्बा खेरागढ़ में राधा पैलेस मार्केट के पास के एक गोदाम है। इस गोदाम में परचून का सामान भरा था। आग लगने के समय गोदाम बंद था। आशंका है कि आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी।
गोदाम से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आने से पहले लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। पहली दमकल आई तो उसे वापस लौटना पड़ा क्योंकि उसमें पानी ही नहीं था। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी मौके पर पहुंची और गोदाम पर पानी फेंकना शुरू किया।
आग पर काबू पाने के लिए गोदाम के अंदर घुसे दमकल कर्मी बाल-बाल बच गए, जब अचानक से गोदाम की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। इसके बाद एक अन्य दुकान की दीवार को जेसीबी मंगवाकर तोड़ा गया ताकि आग पर काबू पाने के लिए गोदाम तक पहुंचने का रास्ता बन सके। आग से आसपास की दुकानों के मालिकों में भी दहशत फैल गई, वे अपनी दुकानों से सामान निकालने में जुट गए। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश भी जताया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026