आगरा: कंप्यूटर सेन्टर के लिए निकलीं दो छात्राएं छह दिनों से लापता हैं। मार्ग में एक दरगाह के पास उनकी साइकिल पड़ी मिली। परिजनों ने सब जगह खोजबीन करने के बाद थक-हार कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना शाहगंज के ख्वासपुरा निवासी हनीफ ने पुलिस को बताया कि विगत 27 दिसंबर से उसकी बेटी लापता है। बेटी 27 दिसंबर को दोपहर स्कूल से घर आई थी। वह काम पर गए थे और उनकी पत्नी मायके गई थी। घर पर केवल बच्चे थे। बच्चों ने बताया कि अपराह्न पौने चार बजे बेटी की सहेली घर आई थी। वह उसे अपने साथ कंप्यूटर सेंटर ले जाने की बात कहकर ले गई। देर शाम तक बेटी वापस नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। आसपास सब जगह बेटी की तलाश की। घर से दूर भूरे शाह की दरगाह के पास बेटी की साइकिल पड़ी मिली।
इसके बाद उन्होंने सहेली के घर पर पता किया। मालूम पड़ा कि वह भी घर नहीं पहुंची है। काफी तलाश करने के पर भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों की तरफ से थाना शाहगंज में सूचना दी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी शाहगंज ने बताया कि दोनों लापता बच्चियों की आयु करीब 15 वर्ष है और कक्षा नौ की छात्राएं हैं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज कर ली गई थी। पुलिस टीमों का गठन कर छात्राओं की खोजबीन की जा रही है।
- यूपी में टिकट और सीट का झांसा देकर टीटीई ने चलती ट्रेन में युवती से किया दुष्कर्म, स्टेशन पर उतरकर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस - February 18, 2026
- UP बोर्ड परीक्षा 2026 का शंखनाद: 53 लाख से अधिक छात्र दे रहे ‘अग्निपरीक्षा’, पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर केंद्रों पर हुआ स्वागत - February 18, 2026
- Agra News: सरस्वती विद्या मंदिर में ‘डायरिया से डर नहीं’ की गूंज: पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे बचाव के संदेश, कार्तिक रहे अव्वल - February 18, 2026