आगरा: गलन भरी सर्दी के बीच चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ट्रेनों में भी चोरी की वारदात बढ़ने लगी हैं। अज्ञात चोरों पर जीआरपी शिकंजा कसने का प्रयास कर रही है और इसमें सफलता भी हाथ लग रही है। जीआरपी आगरा कैंट ने रेलवे स्टेशन आगरा कैंट से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस ने कल्लू उर्फ जाहिर उर्फ जहीर खान निवासी हनुमान चौराहा को पकड़ा है। अभियुक्त को सर्कुलेटिगं एरिया में बने सुलभ शौचालय के पास रेलवे स्टेशन आगरा कैंट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कल्लू उर्फ जाहिर के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
अपराध का तरीका
जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आगरा से मथुरा व ग्वालियर के रूट पर किसी भी ट्रेन में चढ़ जाता है और मौका मिलने पर यात्रियों की जेब और चार्जिगं पर लगे मोबाइल फोन की चोरी कर लेता है। चोरी से प्राप्त मोबाइल फोन को आते जाते राहगीरों को मजबूरी बताकर बेच देता है। इनसे मिले पैसों से अपने शौक पूरा करता है और परिवार का खर्चा चलाता है।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026