आगरा: थाना ट्रांस यमुना के टेड़ी बगिया इलाके में रहने वाले मनोज पाठक ने विगत 11 जून को हैदराबाद में सुसाइड कर लिया। वह गर्लफ्रेंड के धोखे से परेशान था। इंस्टाग्राम पर पोस्ट सुसाइड वीडियो में कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड के पापा ने शादी कराने के लिए रुपये मांगे। नहीं देने पर शादी नहीं कराई। इसलिए अब मैं सुसाइड कर रहा हूं।
लड़के के घरवालों ने हैदराबाद में लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की फिरोजाबाद की रहने वाली है।
मनोज पाठक ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो आगरा में 16 जून को वायरल हुआ। मनोज के चचेरे भाई नीरज ने बताया, “करीब 15 दिन पहले मनोज जॉब के लिए हैदराबाद गया था। आगरा से हैदराबाद की दूरी करीब 1300 किमी है। वहां पर वह किराए पर एक कमरा लेकर रह रहा था।
12 जून को हैदराबाद पुलिस का फोन आया कि मनोज ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। घरवाले हैदराबाद पहुंचे। घर के कमरे में ही लाश मिली थी। लाश को पहले किसने देखा… किसने पुलिस को बुलाया। इन बातों की जानकारी नहीं है। हैदराबाद में ही मनोज का पोस्टमॉर्टम हुआ। फिर वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान किसी का ध्यान मनोज के मोबाइल फोन पर नहीं गया था। बाद में मोबाइल जांचा गया, तो उसके इंस्टाग्राम पर सुसाइड से ठीक पहले के दो वीडियो पोस्ट मिले। इनमें मनोज कह रहा है, “मैं मनोज पाठक आगरा का रहने वाला हूं। शालिनी (बदला हुआ नाम) ने मेरे साथ फ्रॉड किया है। वह राठौर चौक शिकोहाबाद में रहती है। उसके घर वालों ने मुझसे शादी के लिए रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उन्होंने मुझे कैंसिल कर दिया। इसलिए अब मैं सुसाइड कर रहा हूं। इसके जिम्मेदार उसके घर वाले होंगे।
मनोज ने सुसाइड से पहले अपने इंस्टाग्राम पर 22 वीडियो पोस्ट किए। इनमें कई वीडियो में उसके साथ प्रेमिका भी है। एक वीडियो में वह प्रेमिका को वापस आने की बात कह रहा है। एक पोस्ट में उसने प्रेमिका का पोस्ट डालकर लिखा है माई वाइफ। एक पोस्ट में लिखा है कि उससे मेरी शादी दिल्ली में हो चुकी है। एक वीडियो में उसने अपना फोटो डालकर कहा है कि आजा लौटकर हर कोई तेरा वेट कर रहा है।
मनोज के चचेरे भाई नीरज ने बताया, “मनोज और उसकी प्रेमिका के बारे में दोनों के परिवार को पता था। दोनों छह साल से साथ थे। मनोज जो भी कमाता था, प्रेमिका पर ही खर्च करता था। उसने बताया था कि उसके साथ शादी कर चुका है। नीरज ने बताया, “लड़की के परिवार वालों ने मनोज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मनोज के पिता को पकड़कर ले गई है। मनोज के घरवालों ने हैदराबाद में लड़की और उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026