आगरा: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी मेडिकल कॉलेज के मैनेजर के घर से चोर करीब 40 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित परिवार शहर से बाहर रिश्तेदारी में गया हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांस यमुना कॉलोनी ए-214 निवासी सुबोध सुदान ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी को वह परिवार सहित अपने साले के घर पर लोहड़ी के कार्यक्रम में दिल्ली गए थे। शाम करीब चार बजे उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि घर के बाहर कपड़े की गठरी रखी हुई है। संदेह होने पर पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसियों ने कपड़े की फोटो भेजी तो पता लगा कि उनके बेडरूम का कंबल है।
इसके बाद वे तुरंत दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हुए। सोमवार की सुबह घर पर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान फैला था। अलमारी में रखे आभूषणों के बॉक्स खाली थे। घर में रखी करीब तीन लाख की नकदी भी नहीं थी। चोर घर से करीब 400 ग्राम सोने के जेवरात, सोने की एक चेन, अंगूठी, चूड़ियोंके साथ ही तीन लाख रुपये नकद, चांदी के जेवरात और सूखे मेवे ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में चोर सामान ले जाते कैद हुए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में फ्रिज के अंदर जमी बर्फ से बनी ‘शिवलिंग’ जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल - July 14, 2026
- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026