आगरा: फतेहाबाद मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम से विगत रात्रि दुल्हन के पिता का लाखों रुपये की नकदी और आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
बताया गया है कि आगरा के मूल निवासी प्रमोद वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहे हैं। उन्होंने बेटी की शादी के लिए फतेहाबाद रोड स्थित वीजी मैरिज होम बुक किया था। शुक्रवार रात को वीजी मैरिज होम में बेटी की शादी चल रही थी।
बारात रात आठ बजे दरवाजे पर आने वाली थी, दुल्हन के पिता प्रमोद को दरवाजे पर बुलाया गया, यहां फोटो लिए जा रहे थे, उन्होंने फोटो खिंचाने के लिए बैग पास में ही रख दिया। कुछ ही देर बाद देखा तो बैग गायब था। बाद में सीसीटीवी की जांच की तो एक युवक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिया।
पुलिस पूछताछ में दुल्हन के पिता प्रमोद ने बताया कि बैग में आठ लाख रुपये और ज्वैलरी थी। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज से चोर की तलाश में जुटी हुई है।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026