आगरा: आधी आबादी को सुरक्षित माहौल नहीं मिल पा रहा है। महिला युवती या फिर नाबालिग हंसकर किसी से बात कर ले तो सामने वाला समझने लगता है कि उसकी लाइन क्लियर हो गयी और उसकी मानसिकता दूषित हो जाती है। ऐसा ही एक मामला थाना सदर से सामने आया। जहाँ एक विवाहिता की फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई। एक अच्छी दोस्ती के मायने युवक ने अलग निकाल लिए और विवाहिता को गलत मैसेज कर दिया। विवाहिता ने उसे ब्लॉक कर दिया तो युवक उसके घर पहुंच गया और जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस से शिकायत हुई। पुलिस ने उसे पकड़ कानूनी कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे आसानी से बेल मिल गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।
पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के आगरा कैंट इलाके से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता की फेसबुक के माध्यम से राजपुर चुंगी निवासी युवक से दोस्ती हो गयी। युवक ने विवाहिता से दोस्ती का गलत मतलब निकाल लिया और उसे गलत मैसेज करने लगा। जिस पर महिला ने उसे ब्लॉक कर दिया। इससे युवक नाराज हो गया। आरोपी युवक सोमवार को विवाहिता के घर पहुँचा और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर जो भी आया आरोपी ने उसे भी निशाना बनाया।
दर्ज मुकदमे के मुताबिक महिला का पति लखनऊ में जॉब करता है। पत्नी, दो बच्चे और 70 वर्षीय पिता घर में थे। शाम को पत्नी कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। तभी राजपुरी चुंगी का मनोज घर में घुस आया। उसके हाथ में चाकू था। पत्नी पर चाकू से प्रहार करने लगा। दोनों के बीच गुत्थमगुत्था हुई। इसी बीच मनोज ने चाकू से महिला के सीने और हाथ पर प्रहार किए। वह घायल हो गईं। शोर सुनकर पिता आ गए। उन्होंने रोकने की कोशिश की, लेकिन मनोज ने उन पर भी हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह भी घायल हो गए। बाजार से भाई घर आया। यह देखकर आरोपी ने खुद पर चाकू से प्रहार कर लिया। वह खुद घायल हो गया।
पीड़ता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया लेकिन उसे अगले दिन ही आसानी से जमानत मिल गयी जिस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने गंभीर जानलेवा धाराएं नहीं लगाई जिससें आरोपी को आसानी से जमानत मिल गयी।
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026