केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यहां पर कई सारे लोगों ने मुझे कहा कि ये परिवार की सीट है। मैं बहन प्रियंका जी का भाषण सुन रहा था, उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं। बात तो सही है, रायबरेली वालों ने वर्षों से गांधी, नेहरू परिवार को जिताया है। लेकिन यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया जी और इनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है। चलो, सोनिया जी की तबियत तोड़ी नादुरुस्त रहती है, लेकिन राहुल बाबा या प्रियंका बहन आई हैं क्या?
इस दौरान अमित शाह ने पूछा कि, NTPC प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मृत्यु हुई, यहां गांधी परिवार आया! बछरावां ट्रेन दुर्घटना में 50 लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया! नांव डूबने से आधे दर्जन लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया! तार गिरने से रोपाई कर रहीं 5 गरीब महिलाएं झुलस कर मर गईं, उनके घर कोई गया है! 5 बच्चियां डूबकर मर गईं, यहां गांधी परिवार आया! बहन प्रियंका… ये परिवार है आपका?
उन्होंने कहा कि, शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? उन्होंने पूरा खर्चा किया है, अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया? यह (सांसद निधि) उनकी वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है। इसके साथ ही कहा, ये गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है। अभी कह रहे हैं कि हम हर महिला को एक लाख रुपया देंगे। मैं अभी अभी तेलंगाना से आया हूं, तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपये देंगे। प्रदेश की महिलाओं ने उन्हें सरकार चुनकर दे दी। 15 हजार क्या, 1,500 रुपये भी नहीं दिए।
गृहमंत्री ने कहा कि, वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ। अमेठी ने भी मौका दिया था, 2018 में अमेठी केलेक्टर ऑफिस का भूमि पूजन मैंने किया। ये (कांग्रेस) विकास में विश्वास ही नहीं रखते हैं। ये आपके सुख-दुख में भी नहीं आए हैं।
एक बार भाजपा को मौका दीजिए, हम रायबरेली को भी मोदी जी की विकास यात्रा से जोड़ेंगे।
-एजेंसी
- एटा के DM को यूपी सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया 17 बार फोन लेकिन नहीं किया रिसीव, मंत्री ने जताई नाराजगी - August 27, 2026
- लखनऊ में स्टार्टअप्स और इन्क्यूबेटर्स के लिए प्रोत्साहन राशि का वितरण: सीएम योगी बोले— यूपी की आबादी चुनौती नहीं, हमारा सबसे बड़ा डेमोग्राफिक डेविडेंड है - August 27, 2026
- कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश: ग्वालटोली के नत्था पुरवा में गिरा चार सीटर एयरक्राफ्ट, हादसे में दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत - August 27, 2026